उत्तराखंड: आज राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी. पहले मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. बाद में मौसम में हुए हल्के परिवर्तन के चलते इसे येलो अलर्ट में बदल दिया गया है.
24 जुलाई को मौसम विभाग ने उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी वर्षा का अनुमान लगाया है. इनमें दो जिले गढ़वाल मंडल में स्थित हैं. एक जिला कुमाऊं मंडल में है. मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के चमोली और देहरादून तथा कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. बाकी 10 जिलों में से एक जिले में वर्षा का तीव्र से अति तीव्र होने की संभावना जताई है. 9 जिलों में बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ ही वर्षा की तीव्र दौर का अनुमान लगाया गया है.
राजधानी देहरादून का आज अधिकतम तापमान 29° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25° सेल्सियस रहेगा. हरिद्वार का आज अधिकतम तापमान 32° और न्यूनतम तापमान 27° सेल्सियस रहेगा. काशीपुर का आज अधिकतम तापमान 32° और न्यूनतम तापमान 27° सेल्सियस रहेगा. हल्द्वानी का आज अधिकतम तापमान 32° और न्यूनतम तापमान 27° सेल्सियस रहेगा.
Forecast/Warning for Uttarakhand dated 23/07/2024 pic.twitter.com/ZcCrzokTGz
— Meteorological Centre Dehradun (@mcdehradun) July 23, 2024
मसूरी का अधिकतम तापमान आज 18° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14° सेल्सियस रहेगा. सरोवर नगरी नैनीताल का अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आज 18° सेल्सियस रहेगा. रानीखेत का अधिकतम तापमान आज 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17° सेल्सियस रहेगा. कौसानी अधिकतम तापमान आज 26° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20° सेल्सियस रहेगा.
चारधाम में यमुनोत्री आज भी सबसे ठंडा रहेगा. बदरीनाथ धाम का अधिकतम तापमान आज 18° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13° डिग्री सेल्सियस रहेगा. केदारनाथ धाम का आज का अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14° सेल्सियस रहेगा. गंगोत्री धाम का आज का अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17° सेल्सियस रहेगा. यमुनोत्री धाम का अधिकतम तापमान 13° डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8° सेल्सियस रहेगा. यानी यमुनोत्री धाम का अधिकतम तापमान केदारनाथ धाम के न्यूनतम तापमान से भी कम रहेगा.
