उत्तराखंड जल्द उत्तराखंड में होगी पीएम मोदी की रैली, तैयारियों में जुटी भाजपा
उत्तराखंड

जल्द उत्तराखंड में होगी पीएम मोदी की रैली, तैयारियों में जुटी भाजपा

उत्तराखंड: पहले चरण में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान होना है. चुनाव के प्रचार-प्रसार में पार्टियां जुट गई हैं. भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है. इसी क्रम में जल्द ही पीएम मोदी उत्तराखंड आने वाले हैं. उत्तराखंड में तीन स्थानों पर उनकी रैली प्रस्तावित है. भाजपा प्रधानमंत्री की उत्तराखंड में तीन रैलियां आयोजित करने की योजना बना रही है. प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है. उत्तराखंड भाजपा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तिथि व स्थान कि जल्द घोषणा करेगी.

प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का विशेष रथ मंगलवार को देहरादून पहुंचा गया है. उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण में मतदान होना है और प्रचार के लिए एक महीने से भी कम समय बचा है. इसलिए भाजपा जल्द ही चुनावी रैलियों का कार्यक्रम तय करने जा रही है. साथ ही केंद्र के कुछ अन्य बड़े नेताओं के कार्यक्रमों की तैयारियाँ भी हैं.

कार्यक्रम को तय करने के लिए, केंद्रीय नेतृत्व को एक-दो दिन में मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा. जिसके बाद अनुमोदन के आधार पर प्रदेश में रैलियों का आयोजन किया जाएगा. भाजपा के सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने सभी सीटों पर प्रधानमंत्री की रैलियों का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन दक्षिणी राज्यों में प्रधानमंत्री के अधिक कार्यक्रमों के प्रस्ताव के कारण, अभी तीन ही रैलियों की योजना बनाई गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की जो तीन रैलियां उत्तराखंड में होनी हैं उनमें से दो रैलियां गढ़वाल मंडल में होंगी.जबकि एक कुमाऊं मंडल में हो सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रधानमंत्री की रैली हरिद्वार, उधमसिंहनगर व श्रीनगर में करा सकती है.

Exit mobile version