Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पीएम मोदी और सीएम धामी की मुलाकात, UCC समेत कई बडे़ मुद्दों पर हुई चर्चा - TV News Today
उत्तराखंड पीएम मोदी और सीएम धामी की मुलाकात, UCC समेत कई बडे़ मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड

पीएम मोदी और सीएम धामी की मुलाकात, UCC समेत कई बडे़ मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी से मुलाकात की है. मिली जानकारी के मुताबिक सीएम धामी और पीएम मोदी के बीच यूसीसी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान आज सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की. मिली जानकारी के मुताबिक सीएम धामी और पीएम मोदी के बीच यूसीसी के लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सीएम ने पीएम को यूसीसी के तैयार ड्राफ्ट के बारे में भी जानकारी दी.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने पीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य ईज ऑफ डुईंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन और स्टार्टअप क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है.

सीएम धामी ने पीएम को कहा कि राज्य में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में आकर्षित करने के उद्देश्य से दिसम्बर 2023 के द्वितीय सप्ताह में देहरादून में “वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023” आयोजित किया जाना प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखण्ड निवेशक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आमन्त्रित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में निवेशक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न होगा.

Exit mobile version