उत्तराखंड एक बार फिर भूकंप के झटको से डोली उत्तराखंड की धरती, रिक्टर पैमाने में 3.1 मापी तीव्रता
उत्तराखंड

एक बार फिर भूकंप के झटको से डोली उत्तराखंड की धरती, रिक्टर पैमाने में 3.1 मापी तीव्रता

उत्तराखंड: मंगलवार की सुबह उत्तराखंड की धरती भूकंप के झटके से डोल उठी। सुबह करीब 643 मिनट पर पिथौरागढ़ में भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। हालांकि कम ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. बता दें कि उत्‍तराखंड भूकंप के जोन फाइव में आता है और अक्‍सर यहां भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

जानकारी के मुताबित उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई. गनीमत यह रही कि अब किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. देवभूमि उत्तराखंड में अचानक भूकंप के झटके आने से एक बार फिर धरती हिल गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए दहशत में घरों से बाहर निकल आए.

उत्तराखंड में उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्‍वर जिले भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं। उत्तराखंड जोन पांच में आता है. गढ़वाल का उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिला और कुमाऊं का कपकोट, धारचूला, मुनस्यारी क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील है. इन क्षेत्रों में भी उत्तरकाशी सबसे ज्‍यादा संवेदनशील क्षेत्र है। उत्तरकाशी भूगर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन-4 औ 5 में आता है.

Exit mobile version