Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पौष पूर्णिमा पर हरिद्वार में नववर्ष 2026 का पहला बड़ा स्नान, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - TV News Today
उत्तराखंड पौष पूर्णिमा पर हरिद्वार में नववर्ष 2026 का पहला बड़ा स्नान, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उत्तराखंड

पौष पूर्णिमा पर हरिद्वार में नववर्ष 2026 का पहला बड़ा स्नान, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड: नव वर्ष 2026 का पहला बड़ा स्नान आज चल रहा है. माघ माह की पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला. सुबह सवेरे से ही हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड सहित तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है. देश के कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु गंगा में स्नान और दान कर पुण्य लाभ अर्जित करते नजर आए. माना जाता है कि आज के दिन गंगा स्नान करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है और अश्वमेघ यज्ञ के समान आशीर्वाद मिलता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को मोक्षदायी और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला पर्व माना जाता है. यही कारण है कि हरिद्वार में भारी सर्दी के बीच श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. आस्था के आगे श्रद्धालुओं को ठंड का अहसास तक नहीं हुआ. हर हर महादेव और हर हर गंगे के जयकारों के साथ उन्होंने गंगा स्नान किया और दान पुण्य कर सुख शांति की कामना की. वहीं पौष पूर्णिमा पर पितरों के श्राद्ध और तर्पण का विशेष महत्व है, जिससे पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसलिए गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पितरों की शांति का आशीर्वाद भी मांगा.

तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से मां गंगा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. जिस प्रकार कार्तिक पूर्णिमा का स्नान चंद्रमा के साक्ष्य में किया जाता है, उसी प्रकार माघ मास का स्नान सूर्य के साक्ष्य में किया जाता है. आज का दिन भगवान नारायण को समर्पित है. आज के दिन गंगा स्नान, दान और तप करने से भगवान नारायण अश्वमेघ यज्ञ के समान आशीर्वाद देते हैं. आज के दिन गर्म कपड़ों और तिल इत्यादि का दान करने से पितरों को शांति मिलती है. आज के दिन गंगा में स्नान, दुग्धाभिषेक और दान इत्यादि करने से मां गंगा का असीम आशीर्वाद प्राप्त होता है.

गौरतलब है कि पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा 2026 की शुरुआत 2 जनवरी 2026 को शाम 6 बजकर 53 मिनट से हुई है. तिथि की समाप्ति 3 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट होगी. व्रत और पूजा उदया तिथि के आधार पर मानी जाती है. इसलिए पौष पूर्णिमा का व्रत 3 जनवरी 2026, शनिवार को रखा गया है.

Exit mobile version