Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
9 जून को तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, शाम 6 बजे कार्यक्रम - TV News Today
उत्तराखंड 9 जून को तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, शाम 6 बजे कार्यक्रम
उत्तराखंड

9 जून को तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, शाम 6 बजे कार्यक्रम

दिल्‍ली: बीजेपी की अगुआई में NDA ने लगातार तीसरी बार स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल की है. अकेले भाजपा को 240 सीटें आई हैं, जबकि NDA के खाते में 292 सीटें आई हैं. लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से ही सबकी नजरें नई सरकार के गठन पर टिकी हैं. अब शपथ ग्रहण का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है. नरेंद्र मोदी की अगुआई में नई सरकार 9 जून को शपथ लेगी. शपथ ग्रहण समारोह शाम 7:15 बजे आयोजित होगी.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शेड्यूल सामने आ गया है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में NDA की नई सरकार 9 जून को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शपथ लेगी. सूत्र बताते हैं कि इसकी रूपरेखा भी तय कर ली गई है. इससे पहले 7 जून एनडीए के घटक दलों के सांसदों की बैठक होगी. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम सामने आने के बाद 5 जून को देर शाम एनडीए में शामिल घटक दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान समेत अन्‍य नेता शामिल हुए थे. सभी ने नरेंद्र मोदी को सर्वसम्‍मति से अपना नेता चुना था.

4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद केंद्र में किसकी सरकार बनेगी यह भी तय हो गया था. जनता जनार्दन ने NDA को स्‍पष्‍ट जनादेश दिया है. बीजेपी की अगुआई में एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. अब शपथ ग्रहण समारोह का दिन और समय भी तय हो गया है. बता दें कि चुनाव परिणाम सामने आने के बाद 5 जून को एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई थी, जिसमें नरेंद्र मोदी को सर्वसम्‍मति से नेता चुन लिया गया.

5 जून को दिल्‍ली में एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई थी. इसमें नीतीश कुमार अैर चंद्रबाबू नायडू ने जल्‍द से जल्‍द नई सरकार का गठन करने की बात कही थी. सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि नीतीश कुमार ने कहा कि नई सरकार के गठन में विलंब नहीं होना चाहिए और यह काम जल्‍द से जल्‍द हो जानी चाहिए. बता दें कि एनडीए की बैठक के बाद से ही घटक दलों की ओर से मंत्रालय की मांग करने लगे हैं. सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नीतीश कुमार ने रेल मंत्रालय की मांग की है, जबकि चंद्रबाबू ने स्‍पीकर का पद मांगा है.

Exit mobile version