Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
भारतीय सेना को मिले 419 जांबाज अफसर, 9 मित्र देशों के 32 जीसी भी हुए पास आउट - TV News Today
उत्तराखंड भारतीय सेना को मिले 419 जांबाज अफसर, 9 मित्र देशों के 32 जीसी भी हुए पास आउट
उत्तराखंड

भारतीय सेना को मिले 419 जांबाज अफसर, 9 मित्र देशों के 32 जीसी भी हुए पास आउट

उत्तराखंड: IMA देहरादून की 14 जून 2025 को हुई पासिंग आउट परेड में देश की सेना को 419 जांबाज अफसर मिल गए हैं. हमारे देश के साथ ही 9 मित्र देशों के 32 जेंटल मैन कैडेट भी पास आउट हुए हैं और ये भविष्य में अपने देश की सेनाओं की कमान संभालेंगे. इस तरह विदेशी कैडेट्स को मिलकर भारतीय सैन्य अकादमी से इस बार पास आउट होने वाले जेंटलमैन कैडेट्स की कुल संख्या 451 रही. आईएमए की पासिंग आउट परेड में जेंटलमैन कैडेट ने अपना तन, मन और जीवन देश को समर्पित करने की शपथ ली.

इस बार आईएमए की पासिंग आउट परेड की शुरुआत सुबह 6:38 बजे मार्कर्स कॉल के साथ हुई. श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में परेड की सलामी ली. 6:42 बजे एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स कदमताल करते हुए चैटवुड बिल्डिंग के परेड मैदान में पहुंचे.

खास बात यह है कि श्रीलंका के सेना प्रमुख खुद 1990 में भारतीय सैन्य अकादमी के 87वें कोर्स से कमीशन प्राप्त कर चुके हैं. ऐसे में भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में रिव्यूइंग ऑफिसर बनकर आने पर उनकी पुरानी यादें भी ताजा हुईं.

आईएमए की पासिंग आउट परेड के दौरान बेस्ट कैडेट और कंपनी को मिलने वाले सम्मान का सबको इंतजार रहता है. इस बार भी जब इसकी घोषणा की गई तो आईएमए देहरादून का परेड समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस दौरान स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडलिस्ट के नाम घोषित किए गए. जिन जेंटलमैन कैडेट को अवॉर्ड मिले उनके नाम इस प्रकार हैं.

Exit mobile version