उत्तराखंड: हर साल की तरह इस बार भी भारतीय सेना अपने मित्र देशों की सेना के साथ ज्वाइंट सैन्य अभ्यास कर रही है. आज 30 सितंबर से उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ के औली में भारतीय सेना और कजाकिस्तानी सेना के जवानों का संयुक्त युद्ध अभ्यास शुरू हो गया है. इस संयुक्त युद्ध अभ्यास का समापन 13 अक्टूबर को होगा.
भारतीय सेवा के जनसंपर्क कार्यालय के मुताबिक, यह भारत और कजाकिस्तान के बीच में आठवां ज्वाइंट सैन्य अभ्यास है, जिसे काजिंद नाम दिया गया है. इस अभ्यास के लिए बीती 28 सितंबर को कजाकिस्तान आर्मी का एक डेलिगेशन दिल्ली में लैंड हुआ था, जो कि कल यानी 29 सितंबर को ज्योतिर्मठ पहुंचा. आज यानी 30 सितंबर से ज्वाइंट सैन्य अभ्यास शुरू हो गया है. ये युद्धाभ्यास आगामी 13 अक्टूबर तक चलेगा.
Contingent of #Kazakhstan Armed Forces arrived in India for the 8th Edition of India-Kazakhstan Jt Ex "KAZIND2024" being held at Auli from 30 Sep to 13 Oct 2024.
Reinforcing our commitment to Global Peace & Security.#IndiaKazakhstanFriendship#Interoperability pic.twitter.com/DvCQPEOriF
— PRO (Defence) Dehradun (@PRODefDehradun) September 29, 2024
भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी कर्नल मनीष श्रीवास्तव के अनुसार, भारतीय सेना हर साल अपने मित्र देशों की सैन्य क्षमता के साथ खुद को अलाइन करते हुए ज्वाइंट सैन्य अभ्यास करती हैं. कर्नल मनीष श्रीवास्तव बताते हैं कि इस तरह के संयुक्त सैन्य अभ्यास से दोनों देशों की आर्मी को एक दूसरे के साथ काम करने का मौका मिलता है. इस दौरान कई सारी चीज एक दूसरे से सीखने को मिलती हैं.
उन्होंने बताया कि जहां एक तरफ हमें दूसरे देश की आर्मी से काफी कुछ सीखने को मिलता है, तो वहीं दूसरे देश के आर्मी भी हमारे ऑपरेशन के तौर तरीके से काफी सीखती हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के संयुक्त सैन्य अभ्यास से जहां एक तरफ दोनों देशों के मैत्री संबंध और मजबूत होते हैं तो वहीं संयुक्त सैन्य अभ्यास विश्व में शांति और अमन का संदेश देने में भी कामयाब रहते हैं.
