उत्तराखंड केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को गर्भगृह से दर्शन शुरू, बदरी- केदार में बन गए ये रिकॉर्ड
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को गर्भगृह से दर्शन शुरू, बदरी- केदार में बन गए ये रिकॉर्ड

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में कई दिनों बाद श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह से दर्शन शुरू हो गए हैं. जिसके बाद बाबा के भक्तों में जबरदस्त उत्साह है. आम श्रद्धालुओं को सभामंडप से दर्शन कराने पर तीर्थपुरोहितों ने विरोध किया था. साथ ही एक बार फिर वीआईपी सिस्टम लागू करने का आरोप मंदिर समिति पर लगा था. पुरोहितों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी. इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह से दर्शन शुरू हो गए हैं.

केदार सभा का कहना है कि बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंच रहे शिव भक्तों को बीकेटीसी गर्भगृह से दर्शन नहीं करा रही है. जबकि केदारनाथ में गर्भगृह से ही दर्शन का महत्व है. कहा कि मंदिर समिति अपने चहेतों और हेलिकॉप्टर से पहुंच रहे यात्रियों को पर्ची से दर्शन करवा रही है.

उन्होंने पर्ची के सहारे खास को दर्शन बंद करने और गर्भगृह से आम श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की मांग की. लगभग चार घन्टे तक चले धरना-प्रदर्शन के बीकेटीसी के पदाधिकारियों ने केदार सभा को आश्वस्त किया कि मंगलवार से आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह से ही दर्शन कराए जाएंगे, जिसके बाद आज सुबह से आम श्रद्धालुओं को भी दर्शन कराए जा रहे हैं.

केदारनाथ यात्रा में प्रतिवर्ष नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. इस वर्ष 10 मई से शुरू हो रही यात्रा के दस दिनों में ही रिकाॅर्ड 2.81 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इनमें से 1.26 लाख श्रद्धालु बीते चार दिनों में ही धाम पहुंचे हैं.

बदरीनाथ धाम की यात्रा में रविवार को 28 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे. यह नया रिकॉर्ड . यात्रा के इतिहास में यह पहली बार है जब धाम में एक दिन में इतने अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं. वहीं बदरीनाथ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के पार हो गई है. कुछ इसी तरह के रिकॉर्ड गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए देखने को मिल रहा है.

Exit mobile version