Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70 हजार लोगों का किया गया उपचार - TV News Today
उत्तराखंड श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70 हजार लोगों का किया गया उपचार
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70 हजार लोगों का किया गया उपचार

उत्तराखंड: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एचसीएस मार्तोलिया ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में यदि किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है

जिसके लिए यात्रा मार्ग से श्री केदारनाथ धाम तक चिकित्सकों की तैनाती की गई है।चिकित्सकों द्वारा ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है.

सीएमओ मार्तोlलिया द्वारा अवगत कराया कि आज (शुक्रवार को) आकस्मिक एवं ओपीडी सहित 1915 (केवल ओपीडी 1677) श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया,जिसमें (ओपीडी में 1259 पुरुष तथा 418 महिलाएं) शामिल हैं तथा अब तक ओपीडी एवं आकस्मिक सुविधाओं सहित 69361 तथा केवल ओपीडी के माध्यम 59887 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है

जिसमें 48380 पुरुष तथा 11507 महिलाएं शामिल हैं. आज 100 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया।उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1915 यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है.

Exit mobile version