उत्तराखंड Global Investor Summit : पहले ही दिन 44 हज़ार करोड़ के प्रोजेक्टस की होगी ग्राउंडिंग
उत्तराखंड

Global Investor Summit : पहले ही दिन 44 हज़ार करोड़ के प्रोजेक्टस की होगी ग्राउंडिंग

उत्तराखंड: आज ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आगाज होगा. पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. पहले दिन ही 44 हज़ार करोड़ के प्रोजेक्टस की ग्राउंडिंग होगी. इसके दौरान देश के साथ ही विदेशों के हज़ार से अधिक इन्वेस्टर और डेलीगेट्स मौजूद रहेंगे.

उत्तराखंड सरकार द्वारा इस बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम “पीस टू प्रोस्पेरिटी” को रखा गया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं. सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को निवेश की नई डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है.

उद्घाटन सत्र में कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने का अनुमान है. जिसमें भारत सरकार के तीन केंद्रीय मंत्रीयों के साथ ही राज्य सरकार के सात कैबिनेट मंत्री, सभी पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायकगण एवं कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहेंगे. उद्घाटन सत्र में आठ प्रमुख वक्ता के रूप में देश के प्रमुख उद्योगपति शामिल रहेंगे.

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में 15 महामहिम राजदूत, हैड आफ मिशन-स्पेन, स्लोवानिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, आस्ट्रिया, जापान, साउदी अरब आदि शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त प्रमुख उद्योगपति आदि भी मौजूद रहेंगे.

राज्य सरकार ने इस साल शत- प्रतिशत ग्राउंडिंग का लक्ष्य रखा है. पीएम मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के उद्घाटन सत्र के दौरान 44000 करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट्स ग्राउंडिंग का शुभारंभ करेंगे. जिसमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़े 16 प्रोजेक्ट शामिल हैं. उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के पहले दिन ही 44000 करोड़ रूपए की ग्राउंडिंग प्रदेश की आर्थिक गति को और रफ्तार देगी. ये पहला मौका होगा जब पहले इतने बड़े स्तर पर प्रोजेक्ट की ग्राउंडिंग शुरू की जाएगी.

Exit mobile version