उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 : विजन सीएम धामी का, ये अधिकारी रहे सूत्रधार
उत्तराखंड

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 : विजन सीएम धामी का, ये अधिकारी रहे सूत्रधार

उत्तराखंड : ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शनिवार को समापन हो गया है. जहां एक ओर माना जा रहा है कि इन्वेस्टर समिट से प्रदेश के विकास को पंख मिलेंगे. तो वहीं दूसरी ओर इसे पलायन रोकने के लिए एक कारगर पहल भी माना जा रहा है. इसके समापन पर सीएम धामी और प्रदेश के आला अधिकारियों में खुशी की लहर तो जरूर होगी.

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड को लांच किया गया. जिसके बाद हर कोई सीएम धामी की सोच का मुरीद हो रहा है. पहाड़ी उत्पादों के लोकल टू ग्लोबल होने की खुशी हर उत्तराखंडी महसूस कर रहा है. पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने भी इन्वेस्टर समिट को लेकर सीएम धामी की तारीफ की.

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर सीएम धामी के विजन की जमकर तारीफ हो रही है. सीएम धामी ने इसके सफल आयोजन के लिए हर मुमकिन कोशिश भी की. सीएम ने देश से लेकर विदेशों तक निवेश जुटाने के लिए रोड शो किए. जिसका परिणाम ये रहा कि निवेशक सम्मेलन के लिए रखे गए लक्ष्य से ज्यादा पर करार हुआ है. इन्वेस्टर समिट के लिए दो लाख करोड़ का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन साढ़े तीन लाख करोड़ के एमएयू साइन किए गए हैं.

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का विजन तो सीएम धामी का था. लेकिन इसे मुकाम तक ले जाने में अधिकारियों की टीम थी. इस टीम में एसीएस राधा रतूड़ी, मुख्यमंत्री सचिव विनय शंकर पांडेय, सचिव मीनाक्षी सुन्दरम, एमडी उद्योग रोहित मीणा और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी का बेहद ही अहम भूमिका रही.

सीएम धामी जब राज्य में मौजूद नहीं थे तो एसीएस राधा रतूड़ी ने ही इन्वेस्टर समिट से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए. सभी व्यवस्थाओं पर एसीएस राधा रतूड़ी अपनी नजर बनाए हुए थी. इसके साथ ही सचिव विनय शंकर, मीनाक्षी सुन्दरम और एमडी उध्योग रोहित मीणा सीएम धामी के साथ हर रोड शो में मौजूद रहे.

Exit mobile version