Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड में दिग्गज क्रिकेटरों का जमावड़ा, परिवार के साथ पहुंचे धोनी, ऋषभ पंत की बहन की शादी में हुए शामिल - TV News Today
उत्तराखंड उत्तराखंड में दिग्गज क्रिकेटरों का जमावड़ा, परिवार के साथ पहुंचे धोनी, ऋषभ पंत की बहन की शादी में हुए शामिल
उत्तराखंड

उत्तराखंड में दिग्गज क्रिकेटरों का जमावड़ा, परिवार के साथ पहुंचे धोनी, ऋषभ पंत की बहन की शादी में हुए शामिल

उत्तराखंड: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगवलार 11 मार्च को उत्तराखंड पहुंचे. देहरादून एयरपोर्ट से महेंद्र सिंह धोनी का बाहर निकलते हुए वीडियो भी सामने आया है. महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी दिखीं. महेंद्र सिंह धोनी मसूरी में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने आए हैं.

बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी देहरादून एयरपोर्ट से सीधे मसूरी के लिए निकले हैं. महेंद्र सिंह धोनी के देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी. महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कई और क्रिकेटर व फिल्म स्टार के मसूरी पहुंचने की उम्मीद है. बता दें कि ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी में किए जा रहे हैं.

बहन साक्षी पंत अपने भाई ऋषभ पंत से दो साल बड़ी हैं. बीते साल जनवरी में ही साक्षी पंत ने अंकित चौधरी से सगाई की थी. अंकित चौधरी और साक्षी पंत दोनों एक-दूसरे को बीते 9 सालों से जानते है, जो अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

ऋषभ पंत भी दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद सोमवार को ही बहन की शादी में शामिल होने मसूरी पहुंचे हैं. साक्षी पंत की शादी समारोह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ऋषभ पंत अपनी बहन की शादी में मस्ती करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में दुल्हन साक्षी पंत और दूल्हे अंकित चौधरी डांस भी करते हुए नजर आ रहे हैं.

Exit mobile version