Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
गणेश जोशी ने 13 May से भव्य श्री अन्न महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु रैली को रवाना किया - TV News Today
उत्तराखंड गणेश जोशी ने 13 May से भव्य श्री अन्न महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु रैली को रवाना किया
उत्तराखंड

गणेश जोशी ने 13 May से भव्य श्री अन्न महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु रैली को रवाना किया

उत्तराखंड: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून स्थित पवेलियन ग्राउंड में कृषि विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष में आगामी 13 से 16 मई तक देहरादून में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु स्कूली छात्र छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

कार्यक्रम में देहरादून के करीब 21 विद्यालयों के 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रैली में प्रतिभाग किया. यह जागरूकता रैली पवेलियन ग्राउंड से प्रारंभ होकर घंटा घर होते हुए वापस पवेलियन ग्राउंड में रैली का समापन किया जाएगा. इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्र छात्राओं को मिलेट्स के लाभ के बारे में भी जानकारी दी.

गौरतलब है कि आगामी 13 से 16 मई 2023 को सर्वे ऑफ इंडिया हाथी बड़कला देहरादून में उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 भव्य आयोजित किया रहा है. जिसमे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित अन्य राज्यों के कृषि मंत्री होटल व्यवसाय, कृषि वैज्ञानिक, किसान, उद्योग जगत सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे.

मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है. उन्होंने कहा जब मोदी जी ने यह प्रस्ताव रखा तो 72 देशों ने इसका समर्थन किया. उत्तराखंड में मिलेट वर्ष के तहत राज्य सरकार द्वारा मिलेट के प्रोत्साहन और बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाएं जा रहे है.

Exit mobile version