Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पहुंचे उत्तराखण्ड - TV News Today
उत्तराखंड देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पहुंचे उत्तराखण्ड
उत्तराखंड

देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पहुंचे उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए हैं. इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को देहरादून पहुंच गए हैं. दोपहर करीब सवा तीन बजे विस्तारा एयर लाइन्स की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. उनके देहरादून पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) ने उनका स्वागत किया.

सोमवार को देहरादून पहुंचने के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए रवाना हो गए. LBS अकादमी पहुंचने पर उनका स्वागत निदेशक श्रीनिवास आर. कटिकिथाला ने किया. इस दौरान उन्होंने LBS अकादमी का भम्रण किया और निदेशक से जानकारियां ली.

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मसूरी पहुंचकर LBS अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत की. 9 मई मंगलवार को अकादमी में होने वाले कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति व राज्यपाल प्रतिभाग करेंगे.

Exit mobile version