Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात - TV News Today
उत्तराखंड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात
उत्तराखंड

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात

उत्तराखंड: सीएम आवास देहरादून अक्षय कुमार से मुलाकात दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने फिल्म शूटिंग के लिए कई सुविधाएं दी हैं. सुविधाओं का विस्तार करते हुए प्रक्रिया को आसान किए जाने से आज उत्तराखंड देश का नया शूटिंग डेस्टिनेशन बन गया है.

 उत्तराखंड को एक बड़े डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है.  सीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य दिन प्रतिदिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नए शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है. उत्तराखंड का नैसर्गिक सौन्दर्य शूटिंग के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है. राज्य सरकार भी उत्तराखंड को एक बड़े फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने को विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है.

इसके लिए नई फिल्म नीति पर भी काम किया जा रहा है. राज्य सरकार शूटिंग कई सुविधाएं दे रही है। अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम को बताया कि उन्होंने मंगलवार को ही श्री केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन किए. श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण से जुड़े बेहतर काम किए जा रहे हैं.

अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की मंगलवार को उन्हें श्री केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन का सुअवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने श्री केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने श्री केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के प्रति भी राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के प्रयासों की सराहना की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास परिसर का भ्रमण किया.
Exit mobile version