Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में चरम पर उत्साह, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 30 लाख पार - TV News Today
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में चरम पर उत्साह, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 30 लाख पार
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में चरम पर उत्साह, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 30 लाख पार

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का उत्साह चरम पर है. दिन पर दिन यात्रा नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है. इस बार यात्रा शुरू होने के दो महीने में ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 30 लाख पार पहुंच गया है.

चारधाम यात्रा इस बार नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है. अब तक चारों धामों में 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. सिर्फ दो महीने में ही दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 30 लाख के पार पहुंच गया है. अभी चारधाम यात्रा चार महीने और चलेगी. ऐसे में यात्रा के नए रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है.

चारधाम यात्रा का आगाज 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही हुआ था. जिसके बाद 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही पूरी तरह से चारधाम यात्रा शुरू हो गई थी. इस बार चारधाम यात्रा में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 47 लाख पार पहुंच गए हैं। इस साल अब तक 47.49 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिए हैं. जबकि पिछले साल कुल 46.27 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा कर दर्शन किए थे. जिसमें सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए किए गए हैं.

चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के धाम केदारनाथ पहुंच रहे हैं. अब तक केदारनाथ में दस लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. जबकि बद्रीनाथ धाम में नौ लाख, यमुनोत्री में 4.60 लाख और गंगोत्री में 5.35 लाख तीर्थयात्रियों ने अब तक दर्शन कर चुके हैं.

Exit mobile version