Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड में आया भूकंप, हिमाचल तक महसूस हुए झटके, घरों से बाहर निकले लोग - TV News Today
उत्तराखंड उत्तराखंड में आया भूकंप, हिमाचल तक महसूस हुए झटके, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आया भूकंप, हिमाचल तक महसूस हुए झटके, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तराखंड: एक बार फिर से धरती कांपी है. उत्तरकाशी जिले में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. झटके महसूस होने पर ग्रामीण घरों से बाहर निकले. भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है. इससे पहले भी कई बार जिले में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. राहत की बात ये है कि इस भूकंप से जिले में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. वहीं, भूकंप के झटके उत्तरकाशी से सटे हिमाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए हैं.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 14 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 30 मिनट 10 सेकंड पर उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रहा. भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में 5 किमी जमीन के नीचे रहा. फिलहाल नुकसान के किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है. वहीं, भूकंप के झटके उत्तरकाशी जिले से सटे हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में भी महसूस किए गए.

उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने कहा कि उत्तरकाशी में भूकंप का एपिसेंटर उत्तराखंड-हिमाचल सीमा, मोरी ब्लॉक के निकट रहा है. जिसकी गहराई 5 किलोमीटर रही. जिला प्रशासन की ओर से स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है. अब तक किसी प्रकार की हानि की सूचना नहीं मिली है.

बता दें कि उत्तरकाशी जिले के भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना गया है. साल 1991 में 20 अक्टूबर को सुबह तड़के बजे आए भूकंप ने उत्तरकाशी के जामक में जानमाल का भारी नुकसान पहुंचाया था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी. इस विनाशकारी भूकंप में कई गांव तबाह हो गए थे. जामक गांव के साथ ही गणेशपुर, गिनडा समेत मनेरी और अन्य गांवों में जानमाल का काफी नुकसान हुआ था.

उत्तराखंड हिमालय की गोद में बसा राज्य है. यही वजह है कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को काफी संवेदनशील माना जाता है. इसके अलावा उत्तराखंड जोन 4 और 5 में आता है. जिससे भूकंप का खतरा बढ़ जाता है.

उत्तराखंड के अति संवेदनशील जोन 5 में रुद्रप्रयाग (ज्यादातर हिस्सा), बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिले आते हैं. वहीं, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी और अल्मोड़ा जोन 4 में आते हैं. जबकि, देहरादून और टिहरी जिले दोनों जोन यानी 4 एवं 5 में आते हैं.

Exit mobile version