उत्तराखंड धामी सरकार का बड़ा एक्शन, आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन को किया सस्पेंड!
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा एक्शन, आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन को किया सस्पेंड!

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां धामी सरकार के निर्देश पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन को सस्पेंड कर दिया गया है. इस संबंध में धामी सरकार ने आदेश जारी किया है.

जारी किए गए आदेश में आयुर्वेद विश्वविद्यालय नियंत्रक अमित जैन को सस्पेंड करने के बाद कोषागार निदेशालय में संबंध किया गया है. आपको बता दें कि लंबे समय से अमित जैन के खिलाफ विश्वविद्यालय में चल रही अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की शिकायत मिली थी.

जिसके बाद विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस जांच चली, उन पर आरोप थे कि वे विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए अमित जैन को सस्पेंड कर दिया गया है.

वित्त नियंत्रक अमित जैन के पास नगर निगम देहरादून में वरिष्ठ वित्त अधिकारी का अतिरिक्त पदभार था. इससे पहले 10 जनवरी 2023 को शासन ने जैन को तबादला वरिष्ठ कोषाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर किया था.

इसके बावजूद जैन विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद से कार्यमुक्त नहीं किए गए. अब सरकार ने जैन से सभी पदभार हटा कर कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया है.

Exit mobile version