उत्तराखंड Dhami कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर लग सकती हैं मोहर
उत्तराखंड

Dhami कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर लग सकती हैं मोहर

उत्तराखंड में सीएम धामी के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद तीन अगस्त यानि गुरूवार को कैबिनेट बैठक होने वाली है. बताया जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल की बैठक तीन अगस्त को राज्य सचिवालय में शाम चार बजे से होगी. इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं.

सीएम के दिल्ली दौरे से आने के बाद हो रही इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं. मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के पदों में कटौती की गई थी और करीब 3 हजार 500 पद सिपाही के कम किए गए हैं. ये मामला कैबिनेट में आने वाला है. इस कमी को पूरा करने के लिए खास प्रस्ताव तैयार किया गया है.

Exit mobile version