Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
दुबई में सीएम पुष्कर सिंह धामी का बजा डंका, 11925 करोड़ के इन्वेस्टमेंट MOU हुए साइन - TV News Today
उत्तराखंड दुबई में सीएम पुष्कर सिंह धामी का बजा डंका, 11925 करोड़ के इन्वेस्टमेंट MOU हुए साइन
उत्तराखंड

दुबई में सीएम पुष्कर सिंह धामी का बजा डंका, 11925 करोड़ के इन्वेस्टमेंट MOU हुए साइन

उत्तराखंड: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दुबई दौरे पर है. दुबई में आयोजित रोड शो में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. सीएम धामी की उपस्थिति में दुबई में पहले दिन विभिन्न उद्योग समूहों के साथ 11925 करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं.

सीएम धामी ने सभी उद्योग घरानों को आगामी 8 एवं 9 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले समिट हेतु निमत्रण भी दिया. इस दौरान सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत भी मौजूद हैं. उत्तराखंड सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार एवं विभिन्न उद्योग समूहों के साथ इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए.

जिनमें पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रा, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य, मसाले, एरोमा आदि से जुड़े समूहों के साथ निवेश करार किए गए। पहले सत्र में 5450 करोड़ के जबकि दूसरे सत्र में 6475 करोड़ के एमओयू किए गए हैं. सर बायोटेक एवं हयात इंडिया के साथ 2 हजार करोड़, कार्मिला न्यूट्रीशन टेक्नोलॉजी ग्रुप के साथ फार्मा प्रोडक्शन हेतु 950 करोड़, जीटीसी ग्रुप के साथ 800 करोड़ के एमओयू साइन हुए.

वहीं, फ्लो कॉग्लोमेरेट समूह के साथ रियल एस्टेट, इन्फ्रा एवं पर्यटन के क्षेत्र में निवेश हेतु 500 करोड़ का एमओयू, एक्सले ग्रुप के साथ मैनीफ्रेक्चिरिंग सेक्टर हेतु 700 करोड़, शरफ लॉजिस्टिक के साथ 500 करोड के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं. इसके साथ ही माई परफ्यूम के साथ एरोमा में 250 करोड़, द ब्रिस्टल होटल के साथ 300 करोड़, खमास हॉस्पिटैलिटी 2000 करोड़ एमओयू साइन किए गए.

Exit mobile version