उत्तराखंड देवभूमि के बेटे संजय बिष्ट की शहादत पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति गहरी संवेदना की व्यक्त
उत्तराखंड

देवभूमि के बेटे संजय बिष्ट की शहादत पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति गहरी संवेदना की व्यक्त

उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड का लाल नैनीताल के रामगढ़ निवासी संजय बिष्ट शहीद हो गए. सीएम धामी ने संजय बिष्ट की शहादत पर श्रद्धांजलि दी. सीएम धामी ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

नैनीताल के रामगढ़ निवासी संजय बिष्ट जम्मू के राजौरी में शहीद हो गए. कल शाम जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में संजय शहीद हो गए. इस मुठभेड़ में दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए. संजय बिष्ट नैनीताल जिले के रामगढ़ के हली गांव के रहने वाले थे.

संजय की शहादत की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया है। संजय साल 2012 में आर्मी में भर्ती हुए थे. मंगलवार रात ही परिजनों से उनकी बात हुई थी. मिली जानकारी के मुताबिक संजय कुछ समय पहले घर आए थे और 15 दिन पहले ही पोस्ट पर वापस लौटे थे. संजय बिष्ट 19 कुमाऊँ 9 पैरा में तैनात थे.

संजय बिष्ट की शहादत पर सीएम धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माँ भारती की रक्षा करते हुए आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्र सेवा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा.

Exit mobile version