उत्तराखंड पौड़ी दौरे पर CM धामी, राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का किया अनावरण
उत्तराखंड

पौड़ी दौरे पर CM धामी, राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का किया अनावरण

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पौड़ी दौरे पर हैं. सीएम धामी ने पौढ़ी गढ़वाल के रांसी से कंडोलिया पार्क तक रोड शो किया. इसके बाद सीएम ने राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का अनावरण किया.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौडी गढ़वाल के रांसी में राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद थे.

सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने पौढ़ी गढ़वाल के रांसी से कंडोलिया पार्क तक रोड शो किया. इस दौरान रोड शो में भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने शो में बड़ी संख्या में आए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

राइफलमैन जसवंत सिंह रावत (19 अगस्त 1941 – 17 नवंबर 1962) भारतीय थलसेना में गढ़वाल राइफल्स में सेवारत सैनिक थे. जिन्हें 1962 के भारत-चीन युद्ध में अरुणाचल प्रदेश में नूरानांग की लड़ाई के दौरान उनके कार्यों के परिणामस्वरूप मरणोपरान्त प्रतिष्ठित महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था.

Exit mobile version