उत्तराखंड नैनीताल दौरे पर सीएम धामी, झाड़ू पकड़कर चलाया स्वच्छता अभियान, गायों को खिलाया चारा
उत्तराखंड

नैनीताल दौरे पर सीएम धामी, झाड़ू पकड़कर चलाया स्वच्छता अभियान, गायों को खिलाया चारा

उत्तराखंड: अपने दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दौरे के दूसरे दिन नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान सीएम धामी ने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण कर उन्हें पर्यावरण सुरक्षा और पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए शपथ दिलाई. इसके बाद सीएम धामी ने छात्र-छात्राओं से नैनीताल को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए खुद हाथों में झाड़ू पकड़कर शहर की नालियों में एकत्र कूड़े को साफ किया.

स्वच्छता अभियान के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटकों से भी मुलाकात की. स्वच्छता अभियान के बाद पुष्कर सिंह धामी ने शहर के डीसा खेल मैदान समेत आसपास के क्षेत्र का भ्रमण किया. इसके बाद नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में स्थानीय लोगों और अधिकारियों से जाना और अधिकारियों को विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश भी दिए.

मल्लीताल के कार्यक्रम के बाद सीएम धामी हल्द्वानी पहुंचे. जहां शहर के प्रतिष्ठित कालू सिद्ध मंदिर में पहुंचकर भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया. मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए नवनिर्मित मंदिर में छत्र चढ़ाया और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दो दिनों से चल रहा था, जहां आज समापन हुआ.

वहीं सीएम धामी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस में अंतर कलह की स्थिति है. कांग्रेस पार्टी देश की सेवा का अपमान करने में जुटी हुई है. राहुल गांधी बार-बार भारतीय सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं. देश को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं. सेना के प्रति दिया गया बयान बेहद निंदनीय और सोना के मनोबल को तोड़ने वाला है.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड में भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार जीरो टॉलरेंस को लेकर काम कर रही है. इसके अलावा सरकार सरकारी भूमि पर हुए कब्जे को हटाने के लिए लगातार काम कर रही है. आने वाले दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा.

Exit mobile version