Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं - TV News Today
उत्तराखंड मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा झंडा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

77 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही सीएम धामी ने स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों, वीर वीरागंनाओं, राज्य आंदोलनकारियों सहित राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

सीएम धामी ने कहा कि सैनिक परंपरा वाले वीरभूमि उत्तराखंड में पीढ़ियों से लगभग हर परिवार से वीर और वीरांगनाएं देश की रक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है.

सीएम धामी ने कहा कि राजधानी दून में शहीद सैनिकों के सम्मान में देहरादून में शौर्य स्थल का निर्माण किया गया है. इसके साथ ही प्रदेश में भव्य सैन्य धाम का पांचवे धाम के रूप में निर्माणकिया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य का सरकारी नौकरी में समायोजन का निर्णय लिया है.

Exit mobile version