उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज लोकसभा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सोमेश्वर विधानसभा में विशाल रोड शो एवं विशाल जनसभा को संबोधित किया साथ ही बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में वोट मांगे. वहीं आज के रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही.
रोड शो के बाद रामलीला मैदान पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के देश में प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व में भारत का डंका बजा है.
सीएम धामी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश हित में अनेक बड़े फैसले लिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के भारत 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना पूरी हो जाएगी.
इस अवसर पर देवतुल्य जनता से 19 अप्रैल के दिन अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व का हिस्सा बनकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। pic.twitter.com/5aGxy7YeZy
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) April 10, 2024
साथ ही इस दौरान उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।कहा कि देश मे तीन तलाक प्रथा खत्म हुई है. साथ ही देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी हो पाया है. वहीं उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य में डबल इंजन की रफ्तार से विकास काम हो रहे हैं.
साथ ही उन्होंने सभी देवतुल्य जनता से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वाहन किया. कहा कि सोमेश्वर विधानसभा की देवतुल्य जनता से मिले अपार स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद से मन अभिभूत है. कहा कि जनसभा में भारी संख्या में आए क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजय टम्टा जी प्रचंड बहुमत से जीतने जा रहे हैं और निश्चित ही देवभूमि की पांचों सीटों में पुनः कमल खिलने जा रहा है.
