Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पंचतत्व में विलीन हुए कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास - TV News Today
उत्तराखंड पंचतत्व में विलीन हुए कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास
उत्तराखंड

पंचतत्व में विलीन हुए कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास पंचतत्व में विलीन हो गये हैं. उनका अंतिम संसकार बागेश्वर में सरयू-गोमती नदी पर किया गया. इस दौरान उनको अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. वहीं कैबिनेट मंत्री के निधन पर राज्य में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है.

धामी मंत्रिमंडल को सीधे, सरल और अपने मजाकियां अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले चंदन राम दास की कमी हमेशा खलती रहेगी. वह अपने सहयोगियों में काफी पसंद किए जाते थे. यहां तक कि सीएम धामी का भी उनसे खास लगाव था. अब ऐसे में दास के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, इस पर लोगों की नजर टिक गई है. कई लोगोे का मानना है कि स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास उनकी उत्तराधिकारी हो सकती है.

बताते चले कि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का बुधवार को निधन हो गया. वह काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से पीड़ित थे.

Exit mobile version