उत्तराखंड बद्रीनाथ विधायक ने कांग्रेस छोड़ी, सीएम पुष्कर सिंह धामी के मौजूदगी में बीजेपी में शामिल
उत्तराखंड

बद्रीनाथ विधायक ने कांग्रेस छोड़ी, सीएम पुष्कर सिंह धामी के मौजूदगी में बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड: कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से ही पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है, जोकि रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच, बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

उत्तराखंड की बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर राजेंद्र भंडारी जीते थे. उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को हराया था. रविवार को उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर कर लिया है.अब यह सीट 17 मार्च से खाली हो गई है.

राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में सीएम पुष्कर सिंह धामी और अनिल बलूनी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली. राजेंद्र भंडारी ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. राजेंद्र भंडारी ने कहा कि पीएम के कुशल नेतृत्व में देश आगे जा रहा है. हम उनके पदचिह्नों पर चलकर काम करेंगे. वहीं, धामी ने कहा कि वह हमारे द्वारा किए गए विकास कार्यों के चलते बीजेपी में शामिल हुए हैं.

पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी और कई अन्य पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज प्रेस वार्ता की. करन माहरा ने पहले पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई नेताओं के मीडिया में दिए बयान सुनाए.

Exit mobile version