उत्तराखंड कल भी प्रदेशभर में मौसम खराब रहने के आसार, डीएम ने किया एकदिवसीय अवकाश घोषित
उत्तराखंड

कल भी प्रदेशभर में मौसम खराब रहने के आसार, डीएम ने किया एकदिवसीय अवकाश घोषित

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 15 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद देहरादून की जिलाधिकारी ने आगामी 14 अगस्त के लिए एकदिवसीय अवकाश घोषित किया है.

मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के बाद देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने जिले में संचालित होने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा एक से बाहरवीं कक्षा तक के लिए आगामी 14 अगस्त के लिए अवकाश घोषित किया है. जिलाधिकारी ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं.

मौसम विभाग की ओर से प्रदेशभर के लिए 15 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा मौसम वैज्ञानिको ने संवेदनशील इलाकों में आवाजाही मौसम की अपडेट देख कर ही करने की सलाह दी है.

अतएव, जनपद समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 14.08.2023 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे.

Exit mobile version