Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
भागवान राम के आराध्य, बाबा केदारनाथ को आया रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण - TV News Today
उत्तराखंड भागवान राम के आराध्य, बाबा केदारनाथ को आया रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण
उत्तराखंड

भागवान राम के आराध्य, बाबा केदारनाथ को आया रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

उत्तराखंड: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तेजी से तैयारियां की जा रही हैं. वही पूरे देश में भी इसे लेकर तैयारि की जा रही है. उत्तराखंड में भी जोरो शोरो से तैयारि की जा रही है. वही अयोध्या मंदिर में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण भी दिए जा रहे हैं. इसी बीच अब भागवान राम के आराध्य भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक भगवान केदारनाथ को भी प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बाबा केदार के धाम केदारनाथ में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र और अयोध्या से आए पूजित अक्षत केदारनाथ धाम में मौजूद स्वामी ललित महाराज ने ग्रहण किए।केदारनाथ धाम में मौजूद आईटीबीपी और पुलिस के जवानों को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ऊखीमठ खंड संघ चालक दलवीर सिंह पुजारी के मुताबिक सर्वप्रथम आराध्य देवी-देवताओं को आमंत्रित किया जाता है. इसी परंपरा के मुताबिक अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भगवान केदारनाथ को भी आमंत्रित किया गया है.

11,750 की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में भी भगवान श्रीरामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का समारोह मनाया जाएगा. इस दौरान आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा. वयोवृद्ध तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का कहना है कि अयोध्या से भगवान केदारनाथ को समारोह का निमंत्रण मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है.

Exit mobile version