उत्तराखंड बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद 5 फीट तक जमी बर्फ, आईएएस अधिकारियों की टीम ने लिया जायजा
उत्तराखंड

बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद 5 फीट तक जमी बर्फ, आईएएस अधिकारियों की टीम ने लिया जायजा

उत्तराखंड: बैकुंठ धाम बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद अब 5 फीट तक बर्फ जमी हुई है. इन परिस्थितियों में भी शासन की टीम ने चारधाम यात्रा मार्ग और बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया. लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने चारधाम यात्रा मार्ग और बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण किया. पांडेय ने कार्यदायी संस्थाओं को यात्रा से पहले सडक सुधारीकरण कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए.

चार धाम यात्रा से पहले धामों में व्यवस्थाओं को चुस्त दुरस्त करने के लिए शासन की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही है. उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने बुधवार को बद्रीनाथ धाम पहुंच कर मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित पुर्ननिर्माण कार्यों और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया.

सचिव ने कहा कि हर साल लाखों श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ चारधाम यात्रा पर आते है. श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना हमारी प्राथमिकता है. बद्रीनाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो को शीघ्र शुरू कराया जाए. इस दौरान उन्होंने शेष नेत्र व बद्रीश झील, अराइवल प्लाजा, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कार्यों की पूरी जानकारी ली.

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मास्टर प्लान कार्याें की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया. चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सचिव ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी किया. चमोली से हेलंग तक एनएचआईडीसीएल द्वारा धीमी रफ्तार से किए जा रहे सुधारीकरण कार्यो पर सचिव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था को चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सडक़ चौडीकरण, सुरक्षा दीवार निर्माण और सडक से मलवा निस्तारण कार्यो को हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए.

Exit mobile version