उत्तराखंड 87वीं UTT इंटर स्टेट जूनियर और युवा राष्ट्रीय TT चैंपियनशिप शुरू, सीएम ने किया उद्घाटन
उत्तराखंड

87वीं UTT इंटर स्टेट जूनियर और युवा राष्ट्रीय TT चैंपियनशिप शुरू, सीएम ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड: शहर के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वीं यूटीटी इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप- 2025 का आगाज हो गया है. उत्तराखंड राज्य को पहली बार भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर मिला है. ऐसे में राजधानी देहरादून में इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 15 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक चलेगा. जिसका बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया. इस चैंपियनशिप में तमाम राज्यों के चयनित खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिताएं कराई जाएगी.

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की ओर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप- 2025 का आयोजन, अलग- अलग शहरों में किया जा रहा है. इसके तहत, जूनियर/यूथ, सब‑जूनियर और कैडेट वर्ग समूह के अनुसार, अलग-अलग राज्यों को मेजबानी दी गई है. लिहाजा, 22 मार्च से 31 मार्च 2026 तक गुजरात में 87वीं यूटीटी इंटर स्टेट सब‑जूनियर और कैडेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप- 2025 का आयोजन किया गया था. इसके अलावा, 87वीं सीनियर नेशनल इंटर‑स्टेट चैंपियनशिप–2025 का आयोजन 14 से 21 मार्च 2026 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था.

इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य में 15 अप्रैल से 87वीं यूटीटी इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप- 2025 का आयोजन किया गया है. जिसका आगाज हो गया है, जो 23 अप्रैल 2026 तक संचालित होगी.

उत्तराखंड राज्य में आयोजित 87वीं यूटीटी इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2025 का आयोजन 15 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक होना है. जिसमें 29 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं. फिलहाल अभी अंडर 19 महिला वर्ग के मैच खेले जा रहे हैं. उसके बाद पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं शुरू की जाएंगी. प्रतियोगिता में कुल 8 ग्रुप शामिल हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, देहरादून में 87वीं यूटीटी इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है. ऐसे में वो भारतीय टेबल टेनिस महासंघ का धन्यवाद देते हैं कि उत्तराखंड राज्य को भी मेजबानी का अवसर दिया है. उत्तराखंड राज्य अब खेलों की मेजबानी के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थान बन रहा है.

दरअसल, उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ था. उस दौरान देश भर के खिलाड़ी एक बेहतर अनुभव लेकर गए. साथ ही कहा कि, स्पोर्ट्स कॉलेज में जो आइस रिंग बनी है, उसमें राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं.

Exit mobile version