Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
ऋषिकेश पहुंचे 72 साल के रजनीकांत, भगवा साधु संग इसी आश्रम में रहेंगे - TV News Today
उत्तराखंड ऋषिकेश पहुंचे 72 साल के रजनीकांत, भगवा साधु संग इसी आश्रम में रहेंगे
उत्तराखंड

ऋषिकेश पहुंचे 72 साल के रजनीकांत, भगवा साधु संग इसी आश्रम में रहेंगे

उत्तराखंड: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत ऋषिकेश पहुंचे. ऋषिकेश पहुंचने के बाद रजनीकांत सबसे पहले शीशमझाड़ी स्थित अपने गुरु के दयानंद आश्रम पंहुचे. यहां रजनीकांत ने साधु संतों से मुलाकात की. साथ ही उन्होंने गुरु की समाधि पर ध्यान भी लगाया. फिल्म ‘जेलर‘ की रिलीज से पहले, प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत हिमालय की आध्यात्मिक यात्रा पर बुधवार को उत्तराखंड पहुंचे.

अभिनेता रजनीकांत बुधवार की शाम करीब 5 बजे अपने एक मित्र के साथ आश्रम पहुंचे. यहां उन्होंने सर्वप्रथम स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि पर ध्यान लगाने के साथ पूजा अर्चना की. इसके बाद वह गंगा के दर्शन के लिए भी गए.

यहां उन्होंने गंगा धरेश्वर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष स्वामी शुद्धानंद सरस्वती और वर्तमान अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद सरस्वती से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया. रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ गुरुवार 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.

बता दें प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत लगभग हर साल उत्तराखंड का दौरा करते हैं. रजनीकांत ने बताया उत्तराखंड की शांच वादियां उन्हें बहुत भाती हैं. रजनीकांत ने बताया उन्हें उत्तराखंड पहुंचकर शांति का अनुभव होता है.

जिसके कारण वे अक्सर यहां आते हैं. इससे पहले ही सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म ‘दरबार‘ के लिए भगवान और अपने गुरू का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. तब भी वे फिल्म की सक्सेस के लिए देवभूमि पहुंचे थे. इस बार भी जेलर की सफलता के लिए रजनीकांत उत्तराखंड पहुंचे हैं.

Exit mobile version