Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
सीएम धामी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दोहराया नशा मुक्त उत्तराखंड का संकल्प - TV News Today
उत्तराखंड सीएम धामी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दोहराया नशा मुक्त उत्तराखंड का संकल्प
उत्तराखंड

सीएम धामी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दोहराया नशा मुक्त उत्तराखंड का संकल्प

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्त उत्तराखंड के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए प्रदेशवासियों से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है.

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि तंबाकू का सेवन समाज के लिए अभिशाप है. हर साल बड़ी संख्या में लोग तंबाकू के सेवन से काल के ग्रास में समा जाते हैं. हमारी सरकार नशा मुक्त उत्तराखंड के निर्माण के लिए संकल्पित है. जिसमें आप समस्त प्रदेशवासियों का सहयोग अपेक्षित है. आइए इस दिवस पर हम सभी तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें.

आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 1987 में तंबाकू निषेध दिवस मनाने का फैसला लिया. इसका कारण था कि उस दौर में तंबाकू के सेवन से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी. इससे अगले वर्ष यानि 1988 में पहली बार विश्व तंबाकू निषेध दिवस अप्रैल में मनाया गया. हालांकि बाद में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मई में मनाया जाने लगा.

इसके बाद प्रतिवर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को मनाया जाने लगा. 1988 मई में के आखिरी दिन विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाए जाने का एक प्रस्ताव पास हुआ. इसके बाद तंबाकू के सेवन को रोकने और इससे होने वाली समस्याओं से लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाने लगा. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्त उत्तराखंड के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए प्रदेशवासियों से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की है.

Exit mobile version