Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव; CM योगी बोले- आजादी को लेकर कोई गलती करेंगे तो फिर जंजीरों में जकड़े जाएंगे - TV News Today
उत्तर प्रदेश काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव; CM योगी बोले- आजादी को लेकर कोई गलती करेंगे तो फिर जंजीरों में जकड़े जाएंगे
उत्तर प्रदेश

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव; CM योगी बोले- आजादी को लेकर कोई गलती करेंगे तो फिर जंजीरों में जकड़े जाएंगे

उत्तर प्रदेश: काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर सीएम योगी आदित्यनाथ बाजनगर में ‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ का शुभारंभ किया. शहीद स्मारक पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी. इसके साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित पुस्तिका एवं डाक आवरण का विमोचन करने के साथ ही वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया.

सीएम योगी ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत ने किस तरह से हमारे क्रांतिकारियों पर अत्याचार किया था, ये सभी जानते हैं. क्रांतिकारियों ने अपनी स्वाधीनता के लिए काकोरी ट्रेन एक्शन को अंजाम दिया था. अब हर भारतीय का दायित्व बनता है कि हम हर हाल में अपने देश को सुरक्षित रखें और अपनी आजादी को बनाए रखें. 1857 के देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई जैसे तमाम क्रांतिकारियों ने क्रांति की पहली अलख जगाई थी. आजादी की लड़ाई हम सबको प्रेरित करती है. लेकिन अब हम अपनी आजादी को लेकर कोई गलती करेंगे तो हम कैद की जंजीरों में फिर जकड़ जाएंगे. हर जाति, हर समुदाय के लोगों ने देश को आजादी दिलाने में हिस्सा लिया था. जब पूरा देश एक साथ बोलता है तो एक बड़ी ताकत बनकर उभरता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक घटना की 100वी वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना गर्व की बात है. मुख्यमंत्रीने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारी फांसी के फंदे पर झूलते थे, लेकिन कभी उनकी मां की आंख के आंसू नहीं आते थे. ये हमारी राष्ट्रभक्ति थी. ऐसी हजारों घटनाएं हुई हैं, हमें हमारा इतिहास याद रखना चाहिए. बच्चों को बताना चाहिए. लेकिन हमारे इतिहास को दबाने का काम किया गया. सीएम ने कहा कि स्कूलों में ऐसी घटनाओं से बच्चों को अवगत कराने की जरूरत है. जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने का भाव होना चाहिए. हमें यह सोचना होगा कि कैसे राष्ट्रवाद को बढ़ाया दिया जाए. जातिवाद से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है. सबको साथ में मिलकर देश के लिए काम करने की जरूरत है.

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर वर्तमान और भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा के जरिए प्रेरित किया गया. इसके लिए स्कूली बच्चों, किशोर-युवाओं की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किए गए. रेलवे के सहयोग से काकोरी शौर्यगाथा एक्सप्रेस भी चलाई गई. इस ट्रेन के माध्यम से प्रदेशवासियों को काकोरी ट्रेन घटना से परिचित कराया जाएगा. यह ट्रेन आगामी दो माह तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगी और लोगों को इस घटना के विषय में जानकारी देगी.

Exit mobile version