Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
गाजियाबाद में ट्राफिक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 500 ट्रैफिक मित्र करेंगे काम - TV News Today
उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में ट्राफिक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 500 ट्रैफिक मित्र करेंगे काम
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में ट्राफिक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 500 ट्रैफिक मित्र करेंगे काम

गाजियाबाद: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लगातार सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस अब ट्रैफिक मित्र का सहारा लेगी. ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गई है, जिसके तहत ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाने के लिए जिले में 500 ट्रैफिक मित्र बनाए जाएंगे. ट्रैफिक मित्र बनाने का उद्देश्य जन सहभागिता के माध्यम से ट्रैफिक प्रबंधन को और प्रभावी बनाना है. ट्रैफिक मित्र बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक मित्रों का चयन गाजियाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो सामाजिक रूप से सक्रिय रहते हैं और अपने क्षेत्र में स्थाई रूप से निवास करते हैं. स्थानीय निवासी होने के कारण ट्रैफिक मित्र अपने इलाके के प्रमुख चौराहों समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों के संबंध में बेहतर जानकारी रखते हैं. जो आवश्यकता पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस के साथ साझा करेंगे, ताकि ट्रैफिक की स्थिति को और बेहतर किया जा सके.

फिलहाल, गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है और पहले चरण के तहत 31 दिसंबर 2025 तक 500 ट्रैफिक मित्र का चयन पूर्ण किया जाएगा. चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ट्रैफिक मित्रों को विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान ट्रैफिक मित्रों को ट्रैफिक नियम, सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी. इसके अतिरिक्त मेडिकल इमरजेंसी में किस तरह से प्राथमिक उपचार, एंबुलेंस सेवा से संपर्क और घायल व्यक्ति की मदद करनी है इस बारे में भी विस्तृत ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी.

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अगर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तो ट्रैफिक मित्र तुरंत ट्रैफिक पुलिस को सूचना उपलब्ध कराएंगे. इसके अलावा अवैध पार्किंग और अचानक किसी क्षेत्र में बढ़ रहे ट्रैफिक के दबाव के संबंध में भी ट्रैफिक मित्रों द्वारा ट्रैफिक पुलिस के साथ जानकारी साझा की जाएगी, ताकि जल्द से जल्द समन्वय स्थापित कर धरातल पर व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके. जनवरी के दूसरे हफ्ते में ट्रैफिक मित्र धरातल पर नजर आएंगे.

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक, गाजियाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है. ट्रैफिक मित्र ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर काम करेंगे और ट्रैफिक पुलिस की इस पहल से ट्रैफिक व्यवस्था काफी बेहतर होगी. पहले चरण में 500 ट्रैफिक मित्र बनाए जाएंगे और यदि आवश्यकता पड़ती है तो संख्या में इजाफा किया जाएगा.

Exit mobile version