ग्रेटर नोएडा : इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में दिनांक 8 सितम्बर 2024 को सम्पूर्णम निवासियों ने बिल्डर मेसर्स अजय इंटरप्राइजेज के विरुद्ध धरना – प्रदर्शन किया. निवासियों का कहना है की बिल्डिंग की हालत जर्जर स्थिति में है. बेसमेंट में लीकेज लगातार 7 वर्षों से है. बेसमेंट के एग्जॉस्ट डक्ट सड़ एवं गल गए हैं. लिफ्ट की स्थिति बद से बत्तर हो चुकी हैं. सोसाइटी की बाहरी दीवारों की मरम्मत और उस पर हुईं पेंटिंग का बुरा हाल है. और भी कई तरह की समस्याओं से सोसाइटी के निवासी लगातार जूझ रहे हैं.
AOA अध्यक्ष दीपांकर कुमार ने कहा कि बिल्डर के जी०एम० कमर्शियल दीपक गुप्ता के कारन यह स्थिति बानी हुयी है और कोई सुधार नहीं हुयी है. जी०एम० कमर्शियल दीपक गुप्ता ने ए०ओ०ए० के साथ 27 सूत्रीय कामों पर हस्ताक्षर किये थे. जो कि आज 18 महीने पुरे होने के बाद भी बिल्डर द्वारा पूरे नहीं किए गये है. मेसर्स अजय इंटरप्राइजेज एवं ए०ओ०ए० के जॉइंट समिति के द्वारा नए मेंटेनेंस एजेंसी के चयन के लिए टेंडर वर्ष 2023 में किया गया था. और टेंडर के हिसाब से अभी वसूले जा रहे मेंटेनेंस चार्जेज से भी कम मेंटेनेंस चार्जेज पर नयी मेंटेनेंस एजेंसी शॉर्टलिस्ट हुयी. ए०ओ०ए० अध्यक्ष दीपांकर कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट एक्ट के अनुसार हैंडओवर एवं टेकओवर के कार्यों के लिए 29 जुलाई 2024 को नोटिस भेज दिया गया है.

जिसपर आजतक मेसर्स अजय इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है. वहीँ जी०एम० कमर्शियल दीपक गुप्ता ने यह लिखकर भेजा है. कि उन्हें मेंटेनेंस बढ़ाना होगा. ए०ओ०ए० अध्यक्ष दीपांकर कुमार ने बताया कि इरोज ग्रुप केवल फ्लैट मालिकों का शोषण करना चाहते हैं. सोसायटी में आज हुए धरना प्रदर्शन के संबंध में सोसायटी के मेंटेनेंस मैनेजर बबीश कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि AOA अधिकारियों को इरोज़ ग्रुप के संबंधित अधिकारियों से फिर से बातचीत शुरू करनी चाहिए. बातचीत शुरू होने पर उन्होंने समस्याओं के निपटारे की उम्मीद जताई. जिसके लिए उन्होंने दो दिन का समय मांगा.
आज के प्रदर्शन में भागीरथ, दुर्गेश खंडेलवाल, बीरेंद्र सिंह चौहान, जगजीवन राम, पंकज झा , प्रेम पटेल, रितेश सिंह, अमित यादव, सुरेश मौर्य, सुधीर सिन्हा, राजर्षि, यशपाल सिंह भंडारी, पंकज पाठक, विशाल मेहता, राकेश झा, पंकज पाठक, गोविन्द झा एवं कई और निवासियों सहित ए०ओ०ए० अध्यक्ष दीपांकर कुमार व उपाध्यक्ष नवनीत जुनेजा सम्मिलित थे.