उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने संबोधन में सबसे पहले सभा में आए लोगों को श्रीकृष्ण जनमाष्टमी की बुधाई और शुभकानाएं दीं. कहा कि मेरी श्रीकृष्ण भगवान से प्रार्थना करता हूं कि, आपकी हर मनोकामना पूरी करें. सीएम योगी ने कहा कि, आप मप्र में जाएं, आप राजस्थान जाएं, राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की पूजा की जाती है. मारवाड़ में चले जाएं, यही भाव व्यक्त करने के लिए आज में आपके पास आया हूं.
सीएम योगी सोमवार दोपहर आगरा पहुंचे. यहां सीएम योगी ने ताजगंज के पुराने चौराहे पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण किया. सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है. राष्ट्र तभी सशक्त होगा, जब हम एक रहेंगे, नेक रहेंगे, बंटेंगे तो कटेंगे. आप बांग्लादेश में देख रहे हैं ना, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए.
जनपद आगरा में आज राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
जिस देश में दुर्गादास राठौर जैसे महान वीर पैदा होते हैं, उस देश का कोई विदेशी आक्रांता बाल भी बांका नहीं कर सकता है।
उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/OKuye0cJUx
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 26, 2024
सीएम योगी ने रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मथुरा में शुभारंभ किया और रात्रि में प्रवास किया. इसके बाद सोमवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पूजा अर्चना के बाद करीब सवा ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से आगरा हवाई अड्डे पहुंचे. आगरा एयरपोर्ट से सीएम योगी ताजमहल के पश्चिमी गेट स्थित मेट्रो स्टेशन पहुंचे. जहां पर उन्होंने मेट्रो स्टेशन के सामने ही पुरानी मंडी चौराहा पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण किया.
सीएम योगी ने संबोधन में सबसे पहले सभा में आए लोगों को श्रीकृष्ण जनमाष्टमी की बुधाई और शुभकानाएं दीं. कहा कि मेरी श्रीकृष्ण भगवान से प्रार्थना करता हूं कि, आपकी हर मनोकामना पूरी करें. सीएम योगी ने कहा कि, आप मप्र में जाएं, आप राजस्थान जाएं, राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की पूजा की जाती है. मारवाड़ में चले जाएं, यही भाव व्यक्त करने के लिए आज में आपके पास आया हूं. मेरा प्रयास था कि मैं 13 अगस्त को आगरा आऊं. मगर, नहीं आ पाया.
सीएम योगी ने कहा कि, पिछले दस वर्ष से यहां लगी राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा मेरा ही इंतजार कर रही थी. उनकी कृपा तो मुझ पर आ गई. आज मथुरा में कन्हैया का जन्म हो रहा है और हम राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की भव्य प्रतिमा का लोकापर्ण कर रहे हैं. राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है. राष्ट्र तब सशक्त होगा, जब हम एक रहेंगे, नेक रहेंगे, बंटेंगे तो कटेंगे. आप बांग्लादेश में देश रहे हो ना. वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए. बटेंगे तो कटेंगे. एक रहेंगे तो नेक रहेंगे. सुरक्षित रहेंगे. हमें विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए कार्य करना है.
