Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
राम लला के दर्शन करने 700 किमी स्केटिंग करते हुए अयोध्या पहुंचेंगे मासूम भाई, बहन - TV News Today
उत्तर प्रदेश राम लला के दर्शन करने 700 किमी स्केटिंग करते हुए अयोध्या पहुंचेंगे मासूम भाई, बहन
उत्तर प्रदेश

राम लला के दर्शन करने 700 किमी स्केटिंग करते हुए अयोध्या पहुंचेंगे मासूम भाई, बहन

गाजियाबाद: उम्र महज दस और बारह साल, लेकिन हौसले बुलंद! गाजियाबाद की दोनों भाई-बहन, 10 साल की नंदिनी और 12 साल के युग ने एक ऐसा कारनामा करने का फैसला किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. ये दोनों बच्चे आज (29 दिसंबर) से अपने इनलाइन स्केट्स पर सवार होकर 700 किलोमीटर लंबी यात्रा करते हुए अयोध्या जा रहे हैं. यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि अनुशासन और खेल भावना का एक अनूठा संदेश है.

दरअसल, कि नंदिनी की उम्र 10 साल है, जबकि युग 12 साल के हैं. 700 किलोमीटर की इस यात्रा को इनलाइन स्केटिंग करते हुए नंदिनी और युग 7 दिनों में पूरा करेंगे. नंदिनी और युग पहले भी हरिद्वार से गाजियाबाद इनलाइन स्केटिंग करते हुए यात्रा कर चुके हैं.

बता दें कि नंदिनी कक्षा 5 में पढ़ती हैं. वह 7 साल की उम्र से इनलाइन स्केटिंग कर रही है. शुरुआत में स्कूल में स्केटिंग सीखीं और धीरे-धीरे नंदिनी की रुचि स्केटिंग में बढ़ती चली गई. प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्केटिंग की कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और मेडल जीते. नंदिनी का हौसला बढ़ता चला गया. नंदिनी ने 2025 में सावन के दौरान हरिद्वार से गाजियाबाद की इनलाइन स्केटिंग करते हुए कावड़ यात्रा की थी. करीब तीन दिन में कावड़ यात्रा को पूर्ण किया था. उम्र छोटी है लेकिन नंदिनी पूरी तरह से हौसलों से भरी हुई है.

गाजियाबाद से अयोध्या की यात्रा के बारे में बताते हुए नंदिनी कहती हैं, “हम अनुशासन और खेल के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे. गाजियाबाद से अयोध्या की दूरी को इनलाइन स्केटिंग करते हुए तय करने में हमें तकरीबन 7 दिन का वक्त लगेगा. हम प्रतिदिन 100 से 120 किलोमीटर की दूरी इन लाइन स्केटिंग करते हुए तय करेंगे. कोच और पिता का काफी सहयोग रहा है. परिवार के करीब 12 लोग हमारे साथ इस यात्रा में हमें सपोर्ट और मोटिवेट करने के लिए साथ जा रहे हैं.”

युग नागर की उम्र 12 साल है. युग और नंदिनी भाई बहन है.यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए युग ने बताया, “जब हम ने गाजियाबाद से अयोध्या इन लाइन स्केटिंग करते हुए यात्रा करने का मन बनाया तो हमारे सामने कई चुनौतियां थी. हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती ठंड का मौसम थी. शुरुआत में हमने तय किया कि हम ठंड का मौसम समाप्त होने के बाद गाजियाबाद से अयोध्या की इनलाइन स्केटिंग करते हुए यात्रा शुरू करेंगे. लेकिन प्रैक्टिस के दौरान हमें यह समझ आ गया कि हम ठंड के मौसम में भी यात्रा को पूरा करने में सक्षम है. 29 दिसंबर को हम भाई-बहन गाजियाबाद से प्रस्थान करेंगे और 4 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे. हमारा लक्ष्य है लोगों को अनुशासन, खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना.”

युग और नंदिनी के कोच आकाश प्रताप सिंह के मुताबिक, पिछले 45 दिनों से नंदिनी और युग की कार्डियो, स्ट्रेंथ और स्टैमिना ट्रेनिंग चल रही थी. नंदिनी और युग प्रतिदिन 120 किलोमीटर की दूरी स्केटिंग करते हुए तय करेंगे. ऐसे में स्टैमिना को मेंटेन करना बेहद आवश्यक हो जाता है. पिछले 30 दिनों से प्रतिदिन नंदिनी और युग को 20 किलोमीटर स्केटिंग कराई गई है ताकि पर्याप्त स्टैमिना डेवलप हो सके. 700 किलोमीटर की इनलाइन स्केटिंग यात्रा के दौरान नंदिनी और युग के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए डॉक्टर मौजूद रहेंगे.

Exit mobile version