दिल्‍ली-एनसीआर 15 अगस्त को ओलंपिक पदकवीरों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
दिल्‍ली-एनसीआर

15 अगस्त को ओलंपिक पदकवीरों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद भारतीय ओलंपिक दल के साथ विशेष मुलाकात करेंगे. इस मौके पर पीएम मोदी उन एथलीटों से मिलेंगे जिन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का गौरव बढ़ाया है. देश ने इस बार कुल 6 पदक हासिल किए हैं, जो भारतीय खेल इतिहास में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है.

पेरिस ओलंपिक इस बार 26 जुलाई से 11 अगस्त तक हुए. इसके लिए भारत का 117 सदस्यीय दल पेरिस गया हुआ था, जिसमें से ज्यादातर एथलीट्स वापस लौट आए हैं. मगर भारत की ओर से दो बार के ओलंपिक पदक विजेता हॉकी ख‍िलाड़ी पीआर श्रीजेश और मनु भाकर को क्लोजिंग सेरेमनी में ‘परेड ऑफ नेशंस’ के ल‍िए भारतीय ध्वजवाहक चुना गया था.

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा शामिल नहीं हो पाएंगे. नीरज ने भारत के लिए इकलौता सिल्वर मेडल जीता था, लेकिन वह स्वास्थ्य समस्याओं के चलते जर्मनी में हैं और वहां से तुरंत लौटने की संभावना नहीं है. नीरज की गैरमौजूदगी के बावजूद, बाकी पदक विजेता और ओलंपिक प्रतिभागी इस बैठक का हिस्सा बनेंगे.

यह बैठक भारतीय खेल जगत के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने पहले भी भारतीय एथलीटों के साथ इस तरह की मुलाकातें की हैं, जहां वे उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देते हैं और भविष्य की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करते हैं. इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी इस अवसर पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे, जो भारतीय खेलों के भविष्य के लिए नई दिशाओं का निर्धारण कर सकती हैं.

Exit mobile version