दिल्‍ली-एनसीआर असम विधानसभा चुनाव 2026: दो करोड़ से ज्यादा वोटर्स करेंगे मतदान, चुनाव आयोग मुस्तैद
दिल्‍ली-एनसीआर

असम विधानसभा चुनाव 2026: दो करोड़ से ज्यादा वोटर्स करेंगे मतदान, चुनाव आयोग मुस्तैद

दिल्ली: असम विधानसभा चुनाव 2026 का प्रचार मंगलवार 7 अप्रैल 2026 की शाम को थम गया. जानकारी के मुताबिक राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों पर वोटिंग गुरुवार 9 अप्रैल को होगी. इस सिलसिले में चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बता दें, मतगणना सोमवार 4 मई 2026 को होगी.

असम के विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, और कुल 2,50,54,463 वोटर अपनी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसमें 1,25,31,552 पुरुष वोटर, 1,25,22,593 महिला वोटर और ट्रांसजेंडर कैटेगरी के 318 वोटर्स शामिल हैं. इसके अलावा 63,423 सर्विस वोटर भी हैं. मतदाताओं में से 6,42,314 वोटर्स 18-19 साल के हैं, 2,50,006 वोटर्स 80 साल से ज्यादा उम्र के हैं, और 2,05,085 दिव्यांग हैं.

इसके अलावा, रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1951 के सेक्शन 60(c) के अनुसार, इलेक्शन कमीशन ने 85 साल से ज्यादा उम्र के सीनियर सिटिजंस और पहचाने गए दिव्यांग लोगों के लिए पोस्टल बैलेट के जरिए घर से वोटिंग की सुविधा दी गई है. इसके अनुसार, आज तक कुल 26,032 सीनियर सिटिज़न्स (85+) और 8,373 दिव्यांग लोगों ने घर से पोस्टल बैलेट के जरिए अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल किया है.

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर अनुराग गोयल के नेतृत्व में सभी कर्मचारी चुनावी मैदान में डटे हैं. वहीं, कानून-व्यवस्था और चुनाव के खर्च समेत सभी पहलुओं पर कड़ी नजर रखने के लिए, आयोग ने पहले ही केंद्रीय पर्यवेश्रकों को तैनात कर दिया है. इसके अलावा, सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (SVEEP) प्रोग्राम के तहत, पूरे राज्य में वोटरों की ज्यादा भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान भी चलाए गए हैं.

आयोग ने मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए, कमीशन के निर्देशों के अनुसार वेबकास्टिंग की सुविधा का इंतजाम किया है. सभी 31,490 पोलिंग स्टेशनों पर वेबकास्टिंग चालू कर दी गई है, जिसमें 31,486 मुख्य पोलिंग स्टेशन और 4 सहायक पोलिंग स्टेशन शामिल हैं. इससे डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर, चीफ इलेक्शन ऑफिसर और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के ऑफिस से पोलिंग प्रक्रिया की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी.

इसके अलावा, पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए CRPF के जवानों समेत सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) को तैनात किया गया है. आयोग ने बताया कि पोलिंग आसानी से हो, इसके लिए सेंसिटिव पोलिंग स्टेशनों पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं. सभी पोलिंग स्टेशनों पर दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. चुनाव कराने के लिए कुल 1,51,132 पोलिंग स्टाफ तैनात किए गए हैं. पोलिंग के मकसद से, 41,320 बैलेट यूनिट, 43,975 कंट्रोल यूनिट और 43,997 VVPAT मशीनों का इंतजाम किया गया है, जिसमें इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए रिजर्व भी शामिल हैं.

Exit mobile version