Amazing village in 2 Countries

क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा भी गांव है जो भारत के अलावा दूसरे देश का भी हिस्सा है? 

इस वजह से यहां के लोगों के पास दोहरी नागरिकता भी है. ये गांव भारत के साथ-साथ म्यांमार का भी हिस्सा है.

AMAZING VILLAGE IN 2 COUNTRIES

हम बात कर रहे हैं नागालैंड के एक गांव की लोंगवा की, जहां एक अनोखी जनजाति रहती है. गांव अपनी अनोखी विशेषता की वजह से काफी फेमस है.

AMAZING VILLAGE IN 2 COUNTRIES

इस गांव में कोन्याक जनजाति रहती है. ये गांव भारत के साथ-साथ म्यांमार का भी हिस्सा है.

हैरानी की बात ये है कि बॉर्डर इस गांव के मुखिया और जनजाति के अध्यक्ष यानी राजा के घर से होकर गुजरता है.

ऐसा कहा जाता है कि राजा अपने ही घर में खाता म्यांमार में है और सोता भारत में है.

राजा को ‘अंघ’ (Angh) कहते हैं जिसकी 60 पत्नियां हैं. वो अपने गांव के अलावा म्यांमार, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के 100 गांवों का भी राजा है.

कोन्याक जनजाति को हेडहंटर कहा जाता था. हेडहंटर यानी वो प्रक्रिया जिसमें इन जनजाति के लोग एक दूसरे का सिर कलम कर के साथ ले जाते थे और अपने घरों में सजा लेते थे.

गांव में करीब 700 घर हैं और इस जनजाति की आबादी, दूसरी जनजातियों के मुकाबले ज्यादा है. गांव वाले आसानी से एक देश से दूसरी देश घूमते हैं.