Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
राम मंदिर का कलश लेकर बदरीनाथ धाम पहुंचे विहिप कार्यकर्ता, ध्यान में बैठे साधुओं को दिया निमंत्रण - TV News Today
उत्तराखंड राम मंदिर का कलश लेकर बदरीनाथ धाम पहुंचे विहिप कार्यकर्ता, ध्यान में बैठे साधुओं को दिया निमंत्रण
उत्तराखंड

राम मंदिर का कलश लेकर बदरीनाथ धाम पहुंचे विहिप कार्यकर्ता, ध्यान में बैठे साधुओं को दिया निमंत्रण

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश भर में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है.

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. समारोह में आने वाले मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा रहा है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के कई दिग्गजों को निमंत्रण भेजा गया है. विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता राम मंदिर का कलश लेकर बुधवार को बदरीनाथ पहुंचे.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता ने बदरीनाथ धाम में शीतकाल के लिए ध्यान में बैठे साधुओं को निमंत्रण पत्र देकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या आने का निमंत्रण दिया.

Exit mobile version