Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड सरकार ने मतदान के दिन 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान - TV News Today
उत्तराखंड उत्तराखंड सरकार ने मतदान के दिन 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान
उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने मतदान के दिन 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव को लेकर 19 अप्रैल को मतदान होना है. इसको लेकर बड़ा आदेश जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि सरकार ने 19 अप्रैल के दिन शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस संबंध में आदेश जारी किये जा चुके है. आइए जानते है इस दिन क्या बंद रहेगा.

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है. इसलिए इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. जारी किए आदेश में कहा गया है कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव मतदान के तहत प्रदेश के उद्योग इकाई, समस्त शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, कारखानों पर एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. चुनाव आयोग ने श्रम विभाग को भी इस अवकाश को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं.

उत्तराखण्ड की समस्त लोक सभा सीटों / निर्वाचन क्षेत्रों में दिनांक 19 अप्रैल, 2024 को मतदान निर्धारित है. उपरोक्त के कम में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि सामान्य निर्वाचन लोक सभा चुनाव दिनांक 19 अप्रैल, 2024 को उत्तराखण्ड की समस्त चिकित्सा इकाइयाँ/मेडिकल कॉलेज एवं उनसे सम्बन्धित समस्त चिकित्सा इकाइयाँ खुली रहेंगी. इन चिकित्सा इकाइयों में कार्यरत कार्मिकों का मतदान रोटेशन के आधार पर सम्बन्धित चिकित्सा इकाई के चिकित्सा अधीक्षक / नियंत्रक अधिकारी द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा.

आपकों बता दें कि कल राज्य के 83,37914 मतदाता इन पांच सीटों पर 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक लाख से अधिक कार्मिक, पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

Exit mobile version