उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए जी.ई.पी लॉच किया. उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक का आंकलन 04 मुख्य घटकों जल, वायु, वन और मृदा के आधार पर किया गया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जी.ई.पी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक प्रकोष्ठ बनाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जी.ई.पी लागू होने से ईकोलॉजी और ईकोनॉमी के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा. इस सूचकांक के परिणामों के विश्लेषण से भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लक्ष्य निर्धारित करने में मदद मिलेगी.
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में और जागरूकता बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रकृति प्रदत्त अनेक प्रकार की वन संपदा है, आवश्यकता है इनके सदुपयोग की. हमें वृक्षारोपण के साथ जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड दुनिया को पर्यावरण के क्षेत्र में दिशा देने का कार्य करता है.
सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 20वीं समीक्षा बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने एवं इस संघर्ष में मृतकों के परिजनों और घायलों को यथाशीघ्र अनुमन्य सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
जंगलों के निकटवर्ती स्थान जो बायोफेंसिंग से वंचित रह गए हैं, उन स्थानों को… pic.twitter.com/Iu1Vr7e5JU
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 19, 2024
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में राज्य में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं. राज्य में अमृत सरोवरों की संख्या में तेजी से वृद्धि की जा रही है. जिलाधिकारियों, वन विभाग, सारा और अन्य कार्यदाई संस्थाओं को इनके संरक्षण और जल स्तर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश दिये हैं.
उन्होंने कहा कि 16 जुलाई से 15 अगस्त तक राज्य में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत 01 लाख 64 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. हरेला पर्व के दिन 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था. जनसहभागिता से भी वृक्षारोपण किया जा रहा है.
पर्यावरणीय कारकों में हवा, पानी, मिट्टी, जंगल और अन्य कारकों में अगर सुधार हो रहा हो तो जीईपी सूचकांक में वृद्धि देखने को मिलती है. इससे ज्ञात होता है कि हमारा सिस्टम पर्यावरण के अनुकूल है और विकासात्मक गतिविधियों के बावजूद भी यह स्थिर और सुधारात्मक है. यदि हमारी पर्यावरण गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है और उसमें कोई गिरावट दिखायी दे रही है या उसमें कोई नकारात्मकता दिखायी दती है तो इससे जीईपी सूचकांक में गिरावट देखने को मिलती है.
