उत्तराखंड ट्रैवल ऑपरेटर्स चाहते हैं कि चारधाम रूट पर राज्य के बाहर के वाहनों पर रोक लगे
उत्तराखंड

ट्रैवल ऑपरेटर्स चाहते हैं कि चारधाम रूट पर राज्य के बाहर के वाहनों पर रोक लगे

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा मार्ग पर राज्य के बाहर से आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर स्थानीय यात्रा संचालकों ने मंगलवार को यहां अनिश्चितकालीन धरना दिया.

परिवहन विभाग चारधाम यात्रा मार्ग पर परिचालन के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी कर रहा है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह स्थानीय ट्रैवल ऑपरेटरों को नुकसान पहुंचा रहा है.

हरिद्वार के टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा, “चारधाम यात्रा शुरू होने को लेकर ट्रैवल ऑपरेटर बहुत उत्साहित थे. लेकिन अब वे मायूस हैं, क्योंकि हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों से वाहन इस मार्ग पर चलने के लिए हरिद्वार आए हैं.” .

उन्होंने कहा, “उन्हें उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं जो उचित नहीं है. इससे स्थानीय ट्रैवल ऑपरेटरों को नुकसान हो रहा है. हमने अधिकारियों के सामने कई बार मामला उठाया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है.”

उन्होंने कहा कि जब तक चारधाम मार्ग पर राज्य के बाहर से आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा.

Exit mobile version