उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा के मानसून सत्र आज से शुरू होगा. बीते दिन से विधानसभा भराड़ीसैंण में वीआईपी मूवमेंट शुरू हो चुका है. सीएम धामी गैरसैंण पहुंच चुके हैं.उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित होना है. इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्व में ही भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में पूरी हो चुकी हैं. बीते दिन से ही भराड़ीसैंण में वीआईपी मूवमेंट शुरू हो चुका है. भराड़ीसैंण में विधायकों और मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है.
सचिव विधानसभा हेम पंत ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी विधानसभा में पहुंच गई है. शाम को 6:00 बजे से सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया किया. उसके ठीक बाद 6:30 बजे कार्यमंत्रणा की बैठक हुई. वहीं बीते दिन सीएम धामी गैरसैंण पहुंच चुके हैं. विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान धामी सरकार लगभग 5000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी.
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami reached Gairsain.
The three-day monsoon session of the Assembly is starting from tomorrow in Gairsain. pic.twitter.com/Dfv0CwN4si
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 20, 2024
विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार भराड़ीसैंण में आयोजित होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं. आपको बता दें कि भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किए जाने को लेकर 1000 से ज्यादा वर्कफोर्स काम कर रहा है. इसमें 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. वहीं अन्य विभागों के भी सभी कर्मचारियों को मिलाकर 1000 से ज्यादा लोग विधानसभा सत्र को सुचारू ढंग से आयोजित किए जाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.
