Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
हल्द्वानी पहुंचे सचिन पायलट, कहा- रोजगार और महंगाई की बात करने से क्यों डर रही भाजपा सरकार - TV News Today
उत्तराखंड हल्द्वानी पहुंचे सचिन पायलट, कहा- रोजगार और महंगाई की बात करने से क्यों डर रही भाजपा सरकार
उत्तराखंड

हल्द्वानी पहुंचे सचिन पायलट, कहा- रोजगार और महंगाई की बात करने से क्यों डर रही भाजपा सरकार

उत्तराखंड: नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से काग्रेंस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महंगाई की बात करने से क्यों डर रही है.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज चुनाव प्रचार के लिए हल्द्वानी पहुंचे. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो और जनसभा की. सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है. विकास के बजाय इस चुनाव में भाजपा धर्म और जाति की बात कर रही है. रोजगार और महंगाई की बात करने से भाजपा सरकार क्यों डर रही है.

सचिन पायलट ने कहा कि पूरे देश में जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है. जनता अब बदलाव चाहती है. इसके साथ ही पायलट नेताओं की आवाज दबाने और विपक्ष को खत्म करने की कोशिश हो रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा केवल धर्म और जाति की बात पर वोट लेना चाहती है लेकिन अब जनता सब जान चुकी है. जनता अब भाजपा नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाली है.

Exit mobile version