ऋषिकेश: श्री गीता आश्रम में आज गीता जयंती पर्व श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर आश्रम में सामूहिक गीता पाठ गीता गायत्री यज्ञ गीता पर प्रवचन एवं गीता आरती आदि कार्यक्रम संपन्न हुए.
आयोजन में आश्रम के साधु संत साधक एवं आश्रम वासियों ने भाग लिया चंद्र मित्र शुक्ला भानु मित्र शर्मा प्रेम प्रसाद पंडित उदय राम ने गीता पाठ एवं यज्ञ कार्यक्रम संपन्न कराया उपस्थित महानुभावों में श्रीमती प्रमिला शाह अशोक शर्मा गीता चैतन्य योगी चेतन त्रिभुवन उपाध्याय सुरेश राजेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे. गीता पर बोलते हुए चंद्र मित्र शुक्ला जी ने कहा की भागवत गीता भगवान कृष्ण की अमर वाणी है. इसमें ज्ञान कर्म भक्ति का अद्भुत समन्वय है. आज के युग में गीता का उपदेश बहुत ही उपयोगी है. ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता ने भी वीडियो के माध्यम से इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम का संचालन भानु मित्र शर्मा ने किया. गीता आरती के बाद कार्यक्रम प्रसाद वितरण व सुख शांति की कामनाओं के साथ संपन्न हुआ.
