Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'प्रधानमंत्री की सौगात-आपके लिए' कार्यक्रम आयोजित, सीएम धामी ने बांटे चेक - TV News Today
उत्तराखंड पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘प्रधानमंत्री की सौगात-आपके लिए’ कार्यक्रम आयोजित, सीएम धामी ने बांटे चेक
उत्तराखंड

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘प्रधानमंत्री की सौगात-आपके लिए’ कार्यक्रम आयोजित, सीएम धामी ने बांटे चेक

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘मा. प्रधानमंत्री की सौगात-आपके लिए’ कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत 11 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र, चाबी एवं घर के लिए बर्तन और सामान खरीदने के लिए 05-05 हजार रुपये के चेक प्रदान किए.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को अब घर के बर्तन और सामान के लिए 06-06 हजार रुपए दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान एनआरएलएम योजना के 25 लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। 10 समूहों को 75-75 हजार के सामुदायिक निवेश फंड (सीआईएफ) के चेक प्रदान किए गए. 5 समूहों को 10-10 हजार रुपए के रिवाल्विंग फंड के चेक और 10 समूहों को 1.50 लाख से 06 लाख रुपए तक के चेक प्रदान किए गए.

राज्य में एन.आर.एल. एम योजना के तहत 5.01 लाख महिलाओं को संगठित कर 64 हजार 686 समूहों, 06 हजार 551 ग्राम संगठनों एवं 392 क्लस्टर स्तरीय संगठनों का गठन किया गया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भगवान केदारनाथ और भगवान बद्रीविशाल से उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की. अपने जन्मदिन के सुअवसर पर देवभूमि की बहनों को पक्के मकान के रूप में विशेष उपहार देने पर उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया.

Exit mobile version